1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल करेंगे गोचर, ये 3 राशियों पर मंडराएगा संकट, झेलनी पड़ेगी कई दिक्कतें

Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल करेंगे गोचर, ये 3 राशियों पर मंडराएगा संकट, झेलनी पड़ेगी कई दिक्कतें

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 22, 2026 05:59 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 05:59 pm IST

Mars Transit 2026: मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल का यह गोचर इन 3 राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर नहीं आएगा। तो आइए जानते हैं कि वो राशियां कौनसी हैं।

Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में...- India TV Hindi
Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल करेंगे गोचर। Image Source : INDIA TV

Mangal Gochar 2026 and Horoscope: 23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ शनि देव की राशि मानी जाती है। कुंभ में पहले से ही राहु विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में मंगल और राहु की युति से अंगारक योग का निर्माण होगा।

ज्योतिष में इसे अशुभ युति माना गया है। इस योग की वजह से मानसिक तनाव, भ्रम की स्थिति और अचानक विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि मंगल का गोचर इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा। इन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। 

वृषभ राशि

मंगल का गोचर वृषभ राशि के लिए हानिकाक रहेगा। मन में अशांति का भाव रहेगा, जिस वजह से घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कई तरह की समस्या आ सकती है। इसके अलावा वृष राशि के जातकों के कई काम अटक सकते हैं या उनमें बाधा उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें सूतक का समय और स्नान-दान का मुहूर्त

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को विरोध का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। इस दौरान कर्क राशि वाले अपनी सेहत का खास ध्यान रखें वरना छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के मंगल का गोचर कई तरह की चुनौती लेकर आएगा। अचानक खर्चों में वृद्धि आ सकती है। इस दौरान व्यापार और निवेश से जुड़े फैसला सोच-समझकर लें वरना आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। मंगल गोचर की वजह से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी आ सकती हैं। ऐसे में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- Mangal And Horoscope: मंगल गोचर इन राशियों को पहुंचाएगा सफलता की ऊंचाइयों पर, जानें किन जातकों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।