1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mangal And Horoscope: मंगल गोचर इन राशियों को पहुंचाएगा सफलता की ऊंचाइयों पर, जानें किन जातकों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ

Mangal And Horoscope: मंगल गोचर इन राशियों को पहुंचाएगा सफलता की ऊंचाइयों पर, जानें किन जातकों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 04, 2024 12:02 pm IST,  Updated : May 13, 2026 06:08 pm IST

Mangal And Horoscope: जून में मंगल मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। इस गोचर का इन सौभाग्यशाली जातकों को धन के मामले में लाभ मिलेगा। साथ ही भाग्य का भी साथ मिलेगा।

Mangal Gochar 2024- India TV Hindi
Mangal Gochar 2024 Image Source : INDIA TV

Mangal Gochar: मंगल की शुभ स्थिति से मान-सम्मान और धन में वृद्धि होती है। मंगल के मेष राशि में विराजमान होने से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी मेष राशि में विराजमान हैं। मेष राशि में मंगल का गोचर बेहद शुभ माना जाता है। मंगल की शुभ स्थिति से मान-सम्मान और धन में वृद्धि होती है। मंगल ने जून की शुरुआत में मेष राशि में प्रवेश किया था। अब मंगल 12 जुलाई को अपनी अगली राशि बदलेंगे। ऐसे में आइए ज्योतिष चिराग दारूवाला से जानते हैं कि मंगल की कृपा से किन राशियों की किस्मत बदल सकती है।

1. मेष

मंगल का अपनी ही राशि मेष में गोचर इस राशि के जातकों के लिए भाग्य लेकर आएगा। व्यापारियों को पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की सराहना होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। इस अवधि में आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीद सकते हैं। इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को इस समय विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

2. धनु

धनु राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत लाभकारी माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। करियर की दिशा में आप जो भी कदम उठाएंगे, वे आपको सफलता दिलाएंगे। इस राशि के छात्र शिक्षा प्रतियोगिता में सफल होंगे। साथ ही संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति होगी।

3. मीन 

मीन राशि के जातकों को मंगल का गोचर शुभ परिणाम दे सकता है। इस दौरान आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपका ध्यान काम पर रहेगा। आप खुद को काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में भी निखार आएगा। जिससे लोग प्रभावित होंगे। इस समय नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा आपको मिलेगा।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

June 2024 Grah Gochar: 4 जून को बनने जा रहा है छह ग्रहों का महायोग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Gochar 2024: 7 साल बाद इस ग्रह का हुआ है गोचर, इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली और संपन्नता, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।