1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 23–27 फरवरी के बीच IPO की भरमार, Clean Max और PNGS Reva सहित इन कंपनियों से कमाई का मौका

23–27 फरवरी के बीच IPO की भरमार, Clean Max और PNGS Reva सहित इन कंपनियों से कमाई का मौका

 Published : Feb 22, 2026 05:09 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 05:11 pm IST

फरवरी का अंतिम सप्ताह निवेशकों के लिए कई अवसर लेकर आ रहा है। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए बाजार में उतर रही हैं, जिससे प्राइमरी मार्केट में गतिविधि चरम पर रहने की उम्मीद है।

नए आईपीओ के साथ-साथ चार कंपनियां बाजार में एंट्री भी करेंगी।- India TV Hindi
नए आईपीओ के साथ-साथ चार कंपनियां बाजार में एंट्री भी करेंगी। Image Source : FREEPIK

फरवरी का आखिरी सप्ताह प्राइमरी मार्केट के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। 23 से 27 फरवरी के बीच मेनबोर्ड और एसएमई प्लेटफॉर्म पर कुल आठ नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इसके साथ ही चार कंपनियां इसी अवधि में शेयर बाजार में लिस्ट होकर डेब्यू करेंगी। ऐसे में निवेशकों की नजरें पूरे सप्ताह प्राइमरी मार्केट पर टिकी रहेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं इस हफ्ते के प्रमुख आईपीओ और लिस्टिंग।

मेनबोर्ड सेगमेंट में 4 बड़े इश्यू

Clean Max Enviro Energy Solutions

इस सप्ताह का सबसे बड़ा इश्यू क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लेकर आ रही है। कंपनी फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹3,100 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है।
प्राइस बैंड: ₹1,000–1,053 प्रति शेयर
सब्सक्रिप्शन: 23–25 फरवरी
संभावित लिस्टिंग: 2 मार्च (NSE और BSE)

Shree Ram Twistex
यह ₹110.24 करोड़ का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है।
प्राइस बैंड: ₹95–104 प्रति शेयर
सब्सक्रिप्शन: 23–25 फरवरी
संभावित लिस्टिंग: 2 मार्च

PNGS Reva Diamond Jewellery
कंपनी ₹380 करोड़ का फ्रेश इश्यू लेकर आ रही है।
प्राइस बैंड: ₹367–386 प्रति शेयर
सब्सक्रिप्शन: 24–26 फरवरी
संभावित लिस्टिंग: 4 मार्च

Omnitech Engineering
₹583 करोड़ के इस इश्यू में फ्रेश शेयर और OFS दोनों शामिल हैं।
प्राइस बैंड: ₹216–227 प्रति शेयर
सब्सक्रिप्शन: 25–27 फरवरी
संभावित लिस्टिंग: 5 मार्च

SME प्लेटफॉर्म पर 4 आईपीओ

Kiaasa Retail
इश्यू साइज: ₹69.72 करोड़
प्राइस बैंड: ₹121–127
सब्सक्रिप्शन: 23–25 फरवरी
लिस्टिंग: 2 मार्च (BSE SME)

Mobilise App Lab
इश्यू साइज: ₹20.10 करोड़
प्राइस बैंड: ₹75–80
सब्सक्रिप्शन: 23–25 फरवरी
लिस्टिंग: 2 मार्च

Accord Transformer & Switchgear
इश्यू साइज: ₹25.59 करोड़
प्राइस बैंड: ₹43–46
सब्सक्रिप्शन: 23–25 फरवरी
लिस्टिंग: 2 मार्च (BSE SME)

Yaap Digital
55.25 लाख फ्रेश शेयर जारी होंगे
सब्सक्रिप्शन: 25–27 फरवरी
प्राइस बैंड और न्यूनतम निवेश की घोषणा अभी शेष
संभावित लिस्टिंग: 5 मार्च (SME प्लेटफॉर्म)

इस सप्ताह की प्रमुख लिस्टिंग

नए आईपीओ के साथ-साथ चार कंपनियां बाजार में एंट्री भी करेंगी। मेनबोर्ड पर Gaudium IVF and Women Health की लिस्टिंग 27 फरवरी को होगी। एसएमई सेगमेंट में Fractal Industries (24 फरवरी), Yashhtej Industries (25 फरवरी) और Manilam Industries (27 फरवरी) शेयर बाजार में पदार्पण करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा