1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI लगातार दूसरे साल बना विश्व का सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक, ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने किया सम्मानित

SBI लगातार दूसरे साल बना विश्व का सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक, ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने किया सम्मानित

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 18, 2026 11:28 am IST,  Updated : Oct 18, 2026 11:28 am IST

भारतीय स्टेट बैंक को ये पुरस्कार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंटनरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की सालाना मीटिंग से इतर आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

SBI, state bank of india, world's best consumer bank, Global Finance Magazine- India TV Hindi
विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंक का अवॉर्ड ग्रहण करते हुए सी.एस. शेट्टी (बीच में) Image Source : SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने लगातार दूसरे साल 'World's Best Consumer Bank 2026' पुरस्कार से सम्मानित किया है। देश के सबसे बड़े लेंडर एसबीआई ने एक बयान में कहा कि ये सम्मान डिजिटल इनोवेशन, बेहतर सर्विस और ओवरऑल डेवलपमेंट के प्रति प्रतिबद्धता के जरिए कस्टमर-सेंट्रिक बैंकिंग में ग्लोबल स्टैंडर्ड्स स्थापित करने की उसकी लगातार सफलता को दर्शाता है। 

पुरस्कार जीतने के बाद क्या बोले एसबीआई चेयरमैन सी. एस. शेट्टी

बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक को ये पुरस्कार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंटनरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की सालाना मीटिंग से इतर आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने कहा कि बैंक में जारी बदलावों, खासकर डिजिटल सेक्टर में की जा रही कोशिशों का उद्देश्य बड़े पैमाने पर लोगों को भरोसेमंद डिजिटल सर्विस उपलब्ध कराना है। 

बैंकिंग सर्विस को व्यक्तिगत जरूरतों के हिसाब से आसान और भरोसेमंद बनाने पर फोकस

सी. एस. शेट्टी ने कहा कि डिजिटल क्षमताओं में सुधार होने से बैंक ज्यादा लोगों तक पहुंचने और उन्हें तेजी से सेवाएं देने में सक्षम हुआ है। चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने कहा कि बैंक के कर्मचारी ये सुनिश्चित करते हैं कि बैंकिंग सर्विस व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप आसान और भरोसेमंद बनी रहें। इस दौरान बैंक ने नया योनो प्लेटफॉर्म शुरू किया। 

10 करोड़ के पार पहुंची योनो मोबाइल ऐप पर रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या

एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि एसबीआई के योनो मोबाइल ऐप पर रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसके अलावा, बैंक ने एआई आधारित कस्टमर सर्विस और व्यक्तिगत जरूरतों के हिसाब से डिजिटल सुविधाएं भी शुरू कीं। एसबीआई ने देशभर में 300 से ज्यादा नई ब्रांच खोलकर अपनी पहुंच का भी विस्तार किया है।

एसबीआई अगले महीने जारी करेगी दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे

बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक नवंबर में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगा। एसबीआई ने पहली तिमाही में अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर (YoY) 10% की बढ़ोतरी दर्ज की थी, जो 21,121 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एसबीआई का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 19,160 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें

70% तक सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, सरकार ने 137 दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत पर किया फिक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।