1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने प्लान के साथ की बॉलिंग, सस्ते में आउट निसंका और मेंडिस को दिखाया पवेलियन का रास्ता

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने प्लान के साथ की बॉलिंग, सस्ते में आउट निसंका और मेंडिस को दिखाया पवेलियन का रास्ता

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 22, 2026 05:42 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 05:46 pm IST

SL vs ENG: श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने प्लान के साथ बॉलिंग की। उन्होंने श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

ENG vs SL- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका Image Source : AP/PTI

T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने वैसे तो निराश किया, लेकिन गेंदबाजी में उनके बॉलर्स ने प्लान के तहत गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 147 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही। सिर्फ 34 के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।

आर्चर ने निसंका को दिखाया पवेलियन का रास्ता

सबसे पहले आर्चर की बात करते हैं तो इंग्लैंड को अच्छे से मालूम था कि निसंका उनके खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं। इसी वजह से उन्होंने निसंका के खिलाफ टाइट लेंथ के साथ गेंदबाजी की और तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। आर्चर के खिलाफ निसंका ने अभी तक 20 गेंदों का सामना किया है, वहां उन्होंने 25 रन जरूर बनाए हैं लेकिन 3 पारियों में दो बार आउट भी हो चुके हैं। ऐसे में इंग्लैंड ने निसंका के खिलाफ प्लान के साथ बॉलिंग करते हुए उनका विकेट लिया।

कुसल मेंडिस को विल जैक्स ने भेजा पवेलियन

यही कुछ हाल कुसल मेंडिस का भी रहा। मेंडिस भी टी20 में अभी तक 3 पारियों में विल जैक्स का सामना कर चुके हैं। वहां उन्होंने 5 बॉल में सिर्फ दो रन बनाए हैं और दो बार जैक्स के खिलाफ अपना विकेट भी गंवाया। इंग्लैंड को भी पता था कि इस धीमी पिच पर श्रीलंका के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ फंस सकते हैं और उन्होंने रणनीति के तहत बॉलिंग करते हुए श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हुए फ्लॉप

147 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए। सिर्फ 34 के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौट चुकी थी। कामिल मिशारा 11 गेंदों में सिर्फ 6 रन बना पाए वहीं पवन रत्नायके गोल्डन डक पर आउट हुए। वहीं बात करें दुनिथ वेलालगे की तो उन्होंने 10 बॉल पर 10 रन बनाकर अपना विकेट फेंक दिया। इस रन चेज में फिलहाल दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें

किस टीम ने खेले हैं सबसे ज्यादा अलग-अलग देशों के खिलाफ T20I मैच? नाम जान रह जाएंगे हैरान

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बीच लगी नंबर-1 की रेस, अश्विन को सबसे पहले कौन छोड़ेगा पीछे?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल