1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : दूसरे टेस्ट में जीत के बाद अश्विन ने चेन्नई के दर्शकों के लिए कह दी ये बड़ी बात

IND v ENG : दूसरे टेस्ट में जीत के बाद अश्विन ने चेन्नई के दर्शकों के लिए कह दी ये बड़ी बात

भारत ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराते हुए 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। 

<p>IND v ENG : दूसरे टेस्ट में...- India TV Hindi
Image Source : BCCI IND v ENG : दूसरे टेस्ट में जीत के बाद अश्विन ने चेन्नई के दर्शकों के लिए कह दी ये बड़ी बात

भारत ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराते हुए 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे जिन्होंने कुल 8 विकेट लेने के साथ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए अश्विन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

...जब अश्विन ने सिराज को दी वार्निंग और फिर जो हुआ, देखें यह वीडियो

इस शानदार जीत के बाद अश्विन ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं प्रकट की और चेन्नई के दर्शकों तहे दिल से धन्यवाद किया। अश्विन ने लिखा, "मैं बता नहीं सकता कि मैं अभी कैसा महसूस कर रहा हूं, लेकिन मैं पिछले कुछ दिनों से हर किसी का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए कामना की। मैं चेन्नई के दर्शकों को मुझे एक नायक की तरह महसूस कराने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं।"

गौरतलब है कि आर अश्विन के लिए चेन्नई में खेला गया दूसरा टेस्ट कई मायनों में खास रहा। भारतीय स्पिनर ने जहां अपने घरेलू मैदान पर पहली पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार 106 रन बनाए। इस तरह अश्विन टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक लगाने में कामयाब रहे। ये कारनामा करने वाले वह इकलौते भारतीय और टेस्ट इतिहास के छठे क्रिकेटर हैं। 

ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल उठाने वाले देख लें यह वीडियो !

Latest Cricket News