A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना माहामारी के कारण ICC ने स्थगित किए टी20 विश्वकप 2022 के क्वालीफायर मुकाबले

कोरोना माहामारी के कारण ICC ने स्थगित किए टी20 विश्वकप 2022 के क्वालीफायर मुकाबले

सब रिजनल अफ्रीका ए और बी क्वालीफायर, जो विश्व कप से तीन कदम दूर हैं, अप्रैल 2021 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले थे और अब इनका आयोजन इस साल 25-31 अक्टूबर के बीच होगा।

ICC T20 World Cup Trophy - India TV Hindi
Image Source : GETTY ICC T20 World Cup Trophy 

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को कहा कि अफ्रीका और एशिया में होने वाले 2022 टी20 विश्व कप क्वालिफायर मुकाबलों को स्थगित कर दिया गया है। एशिया ए क्वालिफायर, जो ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 टी20 विश्व कप से दो कदम दूर हैं, 3 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाना था। इसमें जिसमें बहरीन, कुवैत, मालदीव, कतर और सऊदी अरब जैसी टीमों को हिस्सा लेना था। अब यह कुवैत में इस वर्ष 23 से 29 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

सब रिजनल अफ्रीका ए और बी क्वालीफायर, जो विश्व कप से तीन कदम दूर हैं, अप्रैल 2021 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले थे और अब इनका आयोजन इस साल 25-31 अक्टूबर के बीच होगा।

क्वालिफायर ए में घाना, लेसोथो, मलावी, रवांडा, सेशेल्स, स्वाजीलैंड और युगांडा शामिल थे और क्वालिफायर बी में बोत्सवाना, कैमरून, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन, सेंट हेलेना और तंजानिया शामिल थे।

ये भी पढ़ें - 1st T20I : गुरबाज के बाद राशिद खान के उम्दा प्रदर्शन से AFG ने ZIM को चखाया हार का स्वाद

आईसीसी ने कहा कि सदस्यों के परामर्श के बाद और संबंधित सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड -19 की व्यापक आकस्मिक योजना के लिए की गई प्रक्रिया के परिणामस्वरूप स्थगन की पुष्टि की गई।

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़ते हुए खेली 20 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी, देखें वीडियो

महिला टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर, जो आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है, का अब 3-11 सितंबर के बीच आयोजन होगा।

Latest Cricket News