Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Road Safety World Series : युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़ते हुए खेली 20 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी, देखें वीडियो

Road Safety World Series : युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़ते हुए खेली 20 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी, देखें वीडियो

Written by: India TV Sports Desk Published : Mar 17, 2021 08:54 pm IST, Updated : Mar 17, 2021 11:02 pm IST

युवराज सिंह ने अपनी 49 रन की नाबाद पारी के दौरान 20 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 1 चौका और 6 छक्के जड़े।

Yuvraj Singh hit 6 sixes and played 49 runs off 20 balls Road Safety World Series- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Yuvraj Singh hit 6 sixes and played 49 runs off 20 balls Road Safety World Series

भारत और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच रायपुर में खेले जा रहे रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सेमीफाइनल में हरफनमौला युवराज सिंह अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। भारतीय पारी के 19वें ओवर में युवराज ने महेंद्र नागामुटो को चार छक्के लगाए जिसमें पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के भी शामिल थे। युवराज यहीं नहीं रुके पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने दो और छक्के भी जड़े। युवराज इस दौरान अपने अर्धशतक से जरूर चूके, लेकिन उनकी पारी से भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। यह इस टूर्नामेंट का किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

ये भी पढ़ें - बीसीसीआई ने सत्र के सभी आयु वर्ग मुकाबले निलंबित किए

युवराज सिंह ने अपनी 49 रन की नाबाद पारी के दौरान 20 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 1 चौका और 6 छक्के जड़े।

ये भी पढ़ें - बैडमिंटन : भारत के सभी खिलाड़ियों को ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलने की इजाजत मिली

इस मैच में भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। सचिन ने अपना अर्धशतक रचनात्मक शॉट लगाते हुए पूरा किया। सचिन की यह कला देख फैन्स एक बार फिर उनके मुरीद हो गए।

13वें ओवर के दौरान सचिन जब 46 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्होंने ड्वेन स्मिथ की चौथी गेंद पर डिल स्कूप लगाते हुए अर्धशतक पूरा किया। इस टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा 50 है।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG 4th T20I : सीरीज बचाने पर होगी विराट कोहली की टोली की नजरें

सचिन यहीं नहीं रुके, स्मिथ की अगली गेंद पर उन्होंने एक लाजवाब छक्का भी लगाया। 

अपने इस आक्रामक रवैये को आगे जारी रखते हुए सचिन टीनो बेस्ट की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में 65 के निजी स्कोर पर बाउंड्री पर कैच आउट हुए। सचिन ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए।

विंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में पहली गेंद पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की। सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़े। सहवाग ने आउट होने से पहले 17 गेंदों पर 205.88 के स्ट्राइकरेट से 35 रन बनाए थे।

सहवाग का विकेट गिरने के बाद सचिन तेंदुलकर का साथ देने आए मोहम्मद कैफ ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए भी अर्धशतकीय पारी खेली। कैफ ने इस दौरान 27 रन बनाए।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement