कोरोना वायरस के चलते ICC ने विश्व कप लीग 2 के अंतर्गत आने वाली सीरीज की स्थगित
कोरोना वायरस के चलते ICC ने विश्व कप लीग 2 के अंतर्गत आने वाली सीरीज की स्थगित
IANS
Published : Feb 12, 2021 12:47 pm IST, Updated : Feb 12, 2021 12:47 pm IST
आईसीसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि मार्च और मई के बीच विश्व कप लीग 2 के तहत होने वाले तीन आगामी क्रिकेट सीरीज कोविड -19 के कारण स्थगित कर दी गई हैं।
Image Source : TWITTER- @ICCICC Logo
दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि मार्च और मई के बीच विश्व कप लीग 2 के तहत होने वाले तीन आगामी क्रिकेट सीरीज कोविड -19 के कारण स्थगित कर दी गई हैं। विश्व कप लीग 2, जो 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग का हिस्सा है, के छठी, सातवीं और आठवीं सीरीज के तहत 18 एकदिवसीय मैचों का आयोजन होना था।
स्थगित सीरीज में टेबल-टॉपर्स ओमान शामिल था, जो 19 से 28 मार्च के बीच छह वनडे मैचों के लिए दूसरे स्थान काबिज अमेरिका और सातवें स्थान पर काबिज नेपाल की मेजबानी करने वाला था।
आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, यह स्थगन संबंधति देशों के बीच वर्तमान यात्रा प्रतिबंधों के कारण है"।