मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी ने इस देश के दो खिलाड़ियों को किया निलंबित
मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी ने इस देश के दो खिलाड़ियों को किया निलंबित
Bhasha
Published : Jan 26, 2021 07:27 pm IST, Updated : Jan 26, 2021 07:27 pm IST
आईसीसी ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार निरोधक पंचाट की सुनवाई के बाद बयान में कहा, ‘‘यह दोनों खिलाड़ी निलंबित रहेंगे और नियत समय पर उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।’’
Image Source : ICCICC suspends two players of this country after being found guilty of match fixing
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो खिलाड़ियों मोहम्मद नावीद और शैमान अनवर बट को 2019 में टी20 विश्व कप क्वालीफायर के मैचों को फिक्स करने का दोषी पाये जाने के बाद मंगलवार को निलंबित कर दिया।
यूएई के पूर्व कप्तान नावीद और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शैमान को आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत दो अपराधों का दोषी पाया गया है। इसके बाद उन्होंने पंचाट के सामने सुनवाई के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था।
आईसीसी ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार निरोधक पंचाट की सुनवाई के बाद बयान में कहा, ‘‘यह दोनों खिलाड़ी निलंबित रहेंगे और नियत समय पर उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘ये दोनों खिलाड़ी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर 2019 के मैचों को फिक्स करने या परिणामों को प्रभावित करने के लिये एक समझौते या प्रयास में शामिल थे।’’