1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : चेन्नई में बड़ी जीत के साथ ही कोहली ने की धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी

IND v ENG : चेन्नई में बड़ी जीत के साथ ही कोहली ने की धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी

भारत ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराते हुए 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।

<p>IND v ENG : चेन्नई में बड़ी...- India TV Hindi
Image Source : BCCI IND v ENG : चेन्नई में बड़ी जीत के साथ ही कोहली ने की धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

भारत ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराते हुए 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही भारत ने पहले टेस्ट में 227 रनों से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 पर ढेर हो गई। इस तरह इंग्लैंड को 317 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी। ये टेस्ट मैचों में रनों के लिहाज से भारत की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी और अपने टेस्ट इतिहास की 5वीं सबसे बड़ी जीत है।

ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल उठाने वाले देख लें यह वीडियो !

टीम इंडिया की इस बड़ी जीत में विराट कोहली का भी बड़ा हाथ रहा जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर 21वीं टेस्ट जीत दिलाई। इसी के साथ कोहली ने घरेलू धरती पर सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। धोनी की कप्तानी में भी भारत ने 21 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी। 

कोहली ने घर में 28 मैचों में कप्तानी करते हुए 21 मैचों में टीम को जीत दिलाई है जबकि धोनी ने 30 मैचों में कप्तान रहते हुए ये कारनामा किया था। कोहली के पास अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर धोनी से आगे निकलने का मौका होगा। बता दें, भारत के टेस्ट इतिहास की 6 बड़ी जीत में से पांच जीत विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को मिली है।

 

...जब अश्विन ने सिराज को दी वार्निंग और फिर जो हुआ, देखें यह वीडियो

गौरतलब है कि 4 मैचों की टेस्ट मैच का तीसरा और आखिरी मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। तीसरे टेस्ट का आगाज 24 फरवरी से होगा जो डे-नाइट मुकाबला होगा। 

Latest Cricket News