A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : स्टीव स्मिथ ने बताया प्लान, जिससे वो टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों पर करेंगे प्रहार

Ind vs Aus : स्टीव स्मिथ ने बताया प्लान, जिससे वो टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों पर करेंगे प्रहार

स्मिथ से बुमराह के खिलाफ कोई स्पेशल प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं कुछ भी अलग करूंगा लेकिन हाँ (यह होगा) पहली बार मैं उसका टेस्ट क्रिकेट में सामना करूंगा।"

Steve Smith- India TV Hindi
Image Source : GETTY Steve Smith

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि इशांत शर्मा के बगैर भारतीय टीम की गेंदबाजी टेस्ट क्रिकेट में भलें ही इतनी मजबूत ना लग रही हो लेकिन हमारी टीम के कई नए खिलाड़ियों को जो जसप्रीत बुमराह को पहली बार खेलने जा रहे हैं। उन्हें सावधानी बरतनी होगी। 

गौरतलब है कि इशांत शर्मा को आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए इंजरी हुई थी। जिसके चलते वो टीम से बाहर है। ऐसे में भारत के पास उनके अलावा मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के 9 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 बल्लेबाज ट्रेविस हेड और टिम पेन के पास ही टेस्ट क्रिकेट में बुमराह को खेलने का अनुभव प्राप्त है। इसके अलावा बाकी किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक बुमराह का सामना नहीं किया है। 

इस तरह जब स्मिथ से बुमराह के खिलाफ कोई स्पेशल प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं कुछ भी अलग करूंगा लेकिन हाँ (यह होगा) पहली बार मैं उनका टेस्ट क्रिकेट में सामना करूंगा। हमें पता है कि वो कैसे गेंदबाजी करता है। उसके पास अजीब तरीके का एक्शन है और गति भी है। ऐसे क्वालिटी गेंदबाजों को काफी देखकर और सावधानी से खेलना होता है।"

स्मिथ ने आगे कहा, "मैं उनके खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूँ। ये उस तरह से होगा जब आपको उनके सामने अपना बेस्ट देना होगा।"

वहीं भारतीय गेंदबाजी में इशांत शर्मा के ना होने से स्मिथ को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और टेस्ट सीरीज जीतने की क्षमता रखते हैं। स्मिथ ने कहा, "उनके ( भारत ) पास एक अच्छी लाइन-अप में अनुभवी गेंदबाज हैं। शमी ने काफी क्रिकेट खेली है, बुमराह ने उचित मात्रा में क्रिकेट खेला है। वह एक क्वालिटी गेंदबाज हैं। वे जितने भी स्पिनर का उपयोग करते हैं, (रविचंद्रन) अश्विन या (रवींद्र) जडेजा या कुलदीप (यादव), मुझे यकीन नहीं है लेकिन हम इंतजार करेंगे और देखेंगे, उनके खिलाफ कैसे खेलना है।"

स्मिथ ने आगे कहा, "उनके जो भी तीसरे तेज गेंदबाज ( नवदीप सैनी या सिराज ) होंगे, उन्होंने इतना क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए हम एक बल्लेबाजी ग्रुप में सब मिलकर इस कमजोर कड़ी पर प्रहार करना चाहेंगे। मुझे यकीन है हम टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करेंगे।"

सौरव और कुंबले मेरे लिए कप्तान के रूप में हमेशा खास रहेंगे : पार्थिव पटेल

जबकि अंत में इशांत के बारे में स्मिथ ने कहा, "ईशांत शर्मा शायद उनके लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने स्पष्ट रूप से काफी क्रिकेट खेली है और वह एक अच्छे गेंदबाज हैं। इसलिए, हो सकता है कि उनके बिना, उनका गेंदबाजी आक्रमण इतना मजबूत न हो।"

एलन बॉर्डर का मानना, ऑस्ट्रेलियाई टीम में सलामी बल्लेबाज का विकल्प हो सकते हैं शॉन मार्श

बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला डे नाईट टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जायेगा। इस टेस्ट मैच के बाद कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए वापस स्वदेश लौट आएंगे। जिससे टीम इंडिया को एक और बड़ा नुकसान होगा।  

इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने माना, उमेश यादव हैं खतरनाक तेज गेंदबाज

Latest Cricket News