भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के चेपक मैदान में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया को ये फैसला भारी पड़ा और उसके विकेट एक अंतराल पर गिरते चले गये। जबकि इसी बीच काफी दिनों से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ना सिर्फ पिच पर खूंटा जमाया बल्कि शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया की वापसी भी कराई।
दरअसल, मैच में पारी के 42वें ओवर में मोईन अली की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा किया। जिससे गिरते विकटों के बीच उन्होंने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई है। रोहित ने ये शतक एक साल से अधिक 483 दिनों बाद मारा है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का पहला शतक मारा है। इस दौरान रोहित ने 130 गेंदों का सामना किया। जो कि उनके टेस्ट क्रिकेट करीरी की 7वीं सेंचुरी बनी।
वहीं रोहित की पिछली पारियों की बात करें तो 6 पारियों में उनके नाम सिर्फ एक बार 50 से अधिक का स्कोर दर्ज था। जबकि काफी लम्बे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम शतक दर्ज हुआ है। पिछली बार साल 2018 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में दोहरा शतक जड़ा था। जिसके बाद अब रोहित ने शतकीय पारी खेली है।
यह भी पढ़ें- Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी
जबकि दूसरी तरफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
वर्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज :-
5 शतक - मारनस लाबूशेन (23 पारी)
4 शतक - रोहित शर्मा(13 पारी)*
4 शतक - बाबर आज़म (17)
4 शतक - स्टीव स्मिथ (22)
4 शतक - बेन स्टोक्स (26)
यह भी पढ़ें- WATCH : भारत में एक साल बाद स्टेडियम में लौटे दर्शक, इस तरह का दिखा उत्साह
इतना ही नहीं इस शतक के साथ रोहित शर्मा के नाम एक बहुत ही ख़ास रिकॉर्ड जुड़ गया है। अब वो श्रीलंका, विंडीज, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ स्थ्क लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं।
Latest Cricket News