भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के चेपक मैदान में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया को ये फैसला भारी पड़ा और उसके विकेट एक अंतराल पर गिरते चले गये। जबकि इसी बीच काफी दिनों से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज इंग्लैंड के खिलग गरजते हुए कई छक्के मारें। जिसके चलते अब वो घरेलू मैदान पर सबसे अधिक छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं।
दरअसल, टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत सही नहीं रही और उसके तीन विकेट सिर्फ 86 रन पर गिर गये। जिसके बाद क्रीज पर एरोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की पारी को संभाला। इसी बीच पारी के 38वें ओवर में मोईन अली की 5वीं गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार छक्का मारा। जो देखते ही बनता है। इस तरह छक्का मारते ही रोहित शर्मा अब घरेलू मैदान में 200 छक्के मारें वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गये हैं।
यह भी पढ़ें- WATCH : भारत में एक साल बाद स्टेडियम में लौटे दर्शक, इस तरह का दिखा उत्साह
भारत में सर्वाधिक छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज:-
रोहित - 200 *
धोनी - 186
युवराज - 113
सहवाग - 111
कोहली - 110
सचिन - 107
यह भी पढ़ें- Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी
वहीं मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। भारत ने 26 ओवर बैटिंग की है। रोहित शर्मा 80 तथा अजिंक्य रहाणे 5 रनों पर खेल रहे थे। जबकि कप्तान कोहली ने अपने प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं। जिसमें कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। जबकि इंग्लैंड ने नए विकेटकीपर बेन फोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन को शामिल किया है।
Latest Cricket News