1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: पांच विकेट हॉल लेने के बाद बुमराह ने हॉनर्स बोर्ड पर दर्ज करवाया अपना नाम, देखिए खास Video

IND vs ENG: पांच विकेट हॉल लेने के बाद बुमराह ने हॉनर्स बोर्ड पर दर्ज करवाया अपना नाम, देखिए खास Video

बुमराह ने अपना नाम ट्रेंट ब्रिज के हॉनर्स बोर्ड पर दर्ज करवा लिया है।

<p>IND vs ENG: Jasprit Bumrah gets his name engraved on...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER HANDLE/@RCBTWEETS IND vs ENG: Jasprit Bumrah gets his name engraved on Trent Bridge honours board, Watch The Video

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के निराशाजनक प्रदर्शन से फैंस काफी खफा थे। लेकिन अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट हॉल ले कर फैंस को खुश कर दिया है। शनिवार को बुमराह ने अपने टेस्ट करियर का छठा फाइव-विकेट हॉल लिया था।

इस फाइफर के साथ बुमराह ने अपना नाम ट्रेंट ब्रिज के हॉनर्स बोर्ड पर दर्ज करवा लिया है। इस मैदान पर बुमराह का ये दूसरा फाइव-विकेट हॉल है। पहला फाइफल उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ लिया था। उस टेस्ट में बुमराह ने चोटिल होने के बाद फिट होकर वापसी की थी। उन्होंने तब दूसरी पारी में 85 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वो मैच भारत ने 203 रनों से जीता था।

19वें ओवर में शनिवार को बुमराह का फिगर 64 रन देकर पांच विकेट लेने का रहा था। उन्होंने अपना दिन जैक क्राउली और डॉमिनिक सिब्ली को आउट कर शुरू किया था। जब दूसरी नई गेंद आई तब उन्होंने कप्तान जो रूट का सबसे अहम विकेट ले लिया। रूट ने तब 109 रन बनाए थे।

उसके बाद उन्होंने लगातार सैम करन और स्टुअर्ट ब्रॉड को आउट किया था। हालांकि वे हैट्रिक से चूक गए और उन्होंने हैट्रिक बॉल पर नो बॉल डाल दी। पहली पारी में उन्होंने चार विकेट लिए थे और दूसरी पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए। उस मैच में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए।

ट्रेंट ब्रिज हॉनर्स बोर्ड पर बुमराह का नाम लिखा गया, इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया। साथ ही इस वीडियो को बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया।

 नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल को भारतीय क्रिकेट टीम ने भी किया सेलिब्रेट

इस बोर्ड पर नाम दर्ज करवाने वाले बुमराह चौथे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उससे पहले हार्दिक पांड्या (2018), भुवनेश्वर कुमार (2014) और जहीर खान (2007) का नाम लिखा जा चुका था। 2007 और 2018 का टेस्ट मैच भारत ने जीता था।

Latest Cricket News