1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल को भारतीय क्रिकेट टीम ने भी किया सेलिब्रेट

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल को भारतीय क्रिकेट टीम ने भी किया सेलिब्रेट

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2021 11:20 am IST,  Updated : Aug 08, 2021 11:20 am IST

नीरज चोपड़ा के तोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का समाचार भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन लंच के दौरान मिला तो सभी खिलाड़ियों ने इसका जश्न मनाया।

नीरज चोपड़ा के गोल्ड...- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल को भारतीय क्रिकेट टीम ने भी किया सेलिब्रेट Image Source : GETTY

नाटिंघम। भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के तोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का समाचार भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन लंच के दौरान मिला तो सभी खिलाड़ियों ने इसका जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी। चोपड़ा ने तोक्यो में शनिवार को फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता जो भारत के लिये एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक पदक है।

वह ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल करने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। जब चोपड़ा ने यह उपलब्धि हासिल की तब विराट कोहली की टीम चौथे दिन के पहले सत्र में क्षेत्ररक्षण कर रही थी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बाद में कहा, ‘‘हमें यह समाचार तब मिला जब हम लंच के लिये अंदर आये। और हमें पता चला कि यह फाइनल था तो उन्हें बहुत बहुत बधाई। ओलंपिक में भाग लेना ही बड़ी उपलब्धि है। देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये काफी कड़ी मेहनत करनी होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। ट्रैक एवं फील्ड में पहला स्वर्ण पदक, इसलिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। हमें उनकी उपलब्धियों पर बहुत खुशी है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल