A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : जानें क्यों पहले टेस्ट में काली पट्टी बांध के मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम

IND vs ENG : जानें क्यों पहले टेस्ट में काली पट्टी बांध के मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम

जो रूट और उनके साथियों ने राष्ट्र गान के लिए एकत्रित होने से पहले काली पट्टी पहनी और फिर मैदान में पहुंचे।

England Test Team Batsmen- India TV Hindi
Image Source : BCCI.TV England Test Team Batsmen

चेन्नई| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने दिग्गज वॉर वेटरन कैप्टन टॉम मूर की याद में एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरु हुए पहले टेस्ट में काले रंग की पट्टी अपनी कलाई पर बांधी। ब्रिटिश सेना के दिग्गज 100 वर्षीय मूर ने पिछले साल कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा में मदद करने के लिए लाखों पाउंड जुटाए थे। मंगलवार को कोरोनोवायरस के कारण उनका निधन हो गया।

जो रूट और उनके साथियों ने राष्ट्र गान के लिए एकत्रित होने से पहले काली पट्टी पहनी और फिर मैदान में पहुंचे।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : भारत के खिलाफ मैदान में उतरते ही इस खास क्लब में शामिल हुए इंग्लैंड कप्तान रूट 

रूट ने ईसीबी द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहा था, यह वास्तव में दुखद खबर है। मुझे पिछले साल की शुरूआत में उनसे बात करने का मौका मिला था। मुझे यकीन है कि उनके परिवार को उस विरासत पर बेहद गर्व होगा जो वह छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ इंग्लैंड का ये बल्लेबाज, स्कैन की रिपोर्ट का है इंतजार

Latest Cricket News