1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: वुड और वोक्स खेलेंगे चौथा टेस्ट... कोच ने दिया हिंट!

IND vs ENG: वुड और वोक्स खेलेंगे चौथा टेस्ट... कोच ने दिया हिंट!

वोक्स जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

<p>IND vs ENG: Mark Wood, Chris Woakes available for...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IND vs ENG: Mark Wood, Chris Woakes available for selection for fourth Test: Coach Chris Silverwood

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने रविवार को कहा कि तेज गेंदबाज मार्क वुड और हरफनमौला क्रिस वोक्स ने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और उनका भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया जाना लगभग तय है। लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण के दौरान वुड के दाहिने कंधे में चोट लग गयी थी, जबकि वोक्स एड़ी की चोट से उबर चुके हैं।

वोक्स जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वोक्स ने शुक्रवार को एक घरेलू टी20 मैच खेला और बेन स्टोक्स तथा जोफ्रा आर्चर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम उनका स्वागत करने के लिए तैयार है।

सिल्वरवुड ने रविवार को कहा, "दोनों खिलाड़ी फिट है। वुड कल सुबह गेंदबाजी कर रहे थे। वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वोक्स ने भी खेल में वापसी की है तो वह भी चयन के लिए उपलब्ध होंगे।"

इंग्लैंड की टीम ने लीड्स में खेले गये तीसरे टेस्ट को जीतकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। सीरीज का चौथा टेस्ट दो सितंबर से ओवल में खेला जाएगा।

विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ मौजूद रहने के लिए सीरीज के बाकी के दोनों टेस्ट से बाहर सकते हैं और ऐसे में जॉनी बेयरस्टो विकेट के पीछे मोर्चा संभालेंगे।

 महिला क्रिकेट: भारत को ऑस्ट्रेलिया में क्वॉरंटाइन के दौरान प्रैक्टिस की अनुमति नहीं?

कोच ने बेयरस्टो का समर्थन करते हुए कहा, "हां, मुझे पूरा विश्वास है कि अगर जॉनी (बेयरस्टो) से पूछा जाए तो वह काम कर सकता है, वह इसके लिए तैयार है। हम पहले ही इस बारे में बातचीत कर चुके हैं। वह ऐसा करके खुश है।"

Latest Cricket News