IND vs ENG : दो दिन में होगा उमेश का फिटनेस टेस्ट, फिर मिलेगी टीम में जगह
IND vs ENG : दो दिन में होगा उमेश का फिटनेस टेस्ट, फिर मिलेगी टीम में जगह
Bhasha
Published : Feb 19, 2021 10:09 pm IST, Updated : Feb 19, 2021 10:09 pm IST
सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा जिससे पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दिन रात के तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।
Image Source : APIND vs ENG: Umesh fitness test to be held in two days, will get a place in the team
अहमदाबाद। सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा जिससे पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दिन रात के तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। यह टेस्ट 24 फरवरी से खेला जायेगा।
समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन की पसंद के मुताबिक एक बार फिर स्पिनरों की मददगार पिच तैयार जायेगी ताकि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अपना शानदार प्रदर्शन दोहरा सकें दूसरे टेस्ट में 20 में से 15 विकेट अक्षर और अश्विन ने लिये।