A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-SA 5th ODI: मुक़ाबला रोमांचक लेकिन जो मारे सो मीर

IND-SA 5th ODI: मुक़ाबला रोमांचक लेकिन जो मारे सो मीर

मुंबई: सीरीज़ में 2-2 से बराबर करने के बाद राहत की सांस ले रहा भारत कल रविवार को यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में जीत की लय बकरार रखते हुए

IND-SA 5th ODI: मुक़ाबला...- India TV Hindi
IND-SA 5th ODI: मुक़ाबला रोमांचक लेकिन जो मारे सो मीर

मुंबई: सीरीज़ में 2-2 से बराबर करने के बाद राहत की सांस ले रहा भारत कल रविवार को यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में जीत की लय बकरार रखते हुए सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगा। लेकिन अब तक के हुए माक़ाबलों को देखें तो लगता है जो मारे सो मीर यानी जिसने पहले दबदबा बना लिया जीत उसकी हो गई।

सीरीज़ के दौरान काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले। साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में भारत पर बीस साबित हुआ। इस मैच में कप्तान एबी डिलियर्स ने 104 रन की पारी खेलकर अपने बॉलरों को 303 का विशाल स्कोर दे दिया था वहीं दूसरे मैच में भारत ने वापसी की और कप्तान धोनी ने नाबाद 92 रन बनाकर भारत की डूबती नैया को न सिर्फ़ उबारा बल्कि जीत भी दिलवा दी। इसमें भुवनेश्वर और पटेल ने तीन-तीन विकेट लेकर 247 का छोटे स्कोर को डिफ़ेंड किया।

तीसरे मैच में सीरीज़ ने फिर पलटा खाया और ओपनर क्विंटन डिकॉक और बॉलर मोर्ने मॉर्कल की बदौलत साउथ अफ़्रीका ने 2-1 की बढ़त ले ली। चेन्नई में चौथे मैच में भारतीय स्पिनरों ने शानदार गेंदबाज़ी की और साउथ अफ़्रीका की स्पिन गेंदबाज़ी के आगे कमज़ोरी को अच्छी तरह भुनाया। हालंकि डिविलियर्स का शतक हमेशा याद किया जाएगा जो लगभग मैच ले ही उड़े थे।

साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वानखेडे पिच रास आती है टीम इंडिया को, अगले पेज पर

Latest Cricket News