इंदौर: 86 बॉल, 92 रन, 7 चौक्के और 4 छक्के। ये है टीम इंडिया के कप्तान का हिसाब किताब दूसरे वनडे का जो यहां होल्कर स्टेडियम में साउथ अफ़्रीका के साथ खेला जा रहा है।
बांग्लादेश में हार और फिर साउथ अफ़्रीका के साथ T20 सीरीज़ में 2-0 से शिक़स्त के बाद धोनी पर लगातार हमले हो रहे थे, उनकी कप्तानी और उनकी बैटिंग को भी लेकर उन्हे घेर जा रहा था। लेकिन आज की उनकी पारी ने कम से कम ये तो साबित कर दिया है कि धोनी की धार फ़िलहाल कम नहीं पड़ी है।
वनडे सीरीज़ में 0-1 से पिछड़ने के बाद क्रिकेट फैंस को यहां टीम इंडिया की वापसी की बहुत उम्मीद थी। टॉस जीतने पर इन उम्मीदों को पर भी लग गए लेकिन दूसरे ओवर में ही अब तक के भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के बोल्ड होने से ग्राउंड में सकता छा गया। इसके बाद तो धवन और कोहली के विकेट गिरने से तो मानों मैच का नतीजा ही साफ़ नज़र आने लगा।
Latest Cricket News