इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 सीजन के आगाज में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। 9 अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होना है, जबकि अपना पहला मैच पंजाब किंग्स बनी फ्रेंचाईजी 12 अप्रैल को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। जिसकी तैयारी के लिए पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के डेमिन राईट को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि 45 साल के हो चुके डेमिन को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश में काम करने का अनुभव पहले से ही प्राप्त है। पंजाब किंग्स फ्रेंचाईजी में वो साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल्स लैंगवेल्ट की जगह लेंगे। इस तरह अब पंजाब किंग्स के टीम मैनजेमेंट में अनिल कुंबले, एंडी फ्लावर, जौंटी रोड्स, वसीम जाफर के साथ डेमिन राईट का नाम भी जुड़ गया है।
ये भी पढ़े - IND vs ENG 1st T20I : मैच हारने के बाद छलका विराट कोहली का दर्द, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
वहीं डेमिन राईट ने अपना करियर साल 1997-98 में वर्सेस्टर से शुरू किया था। उनके पास 123 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव है। जबकि साल 2011 तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के लिए भी खेला है। दूसरी तरफ कोचिंग के अनुभव की बात करें तो टी20 बिग बैश लीग में वो होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स के लिए भी काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़े - IPL 2021 के सीजन से पहले धोनी ने पुराने अंदाज में लगाए गगनचुम्बी छक्कें, सामने आया ये Video
बता दें कि आईपीएल के 13 सीजन बात पंजाब की टीम ने अपना नाम किंग्स इलेवन पंजाब से पंजाब किंग्स किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि नाम बदलने से आगामी 14वें सीजन में पंजाब टीम की किस्मत कितनी बदलती है। इतना ही नहीं पंजाब को अभी तक पहले आईपीएल खिताब का भी इंतजार है।
Latest Cricket News