A
Hindi News खेल क्रिकेट IPL 2021 में अय्यर और पोंटिंग के साथ खेलने को उत्साहित तमिलनाडु का ये खिलाड़ी

IPL 2021 में अय्यर और पोंटिंग के साथ खेलने को उत्साहित तमिलनाडु का ये खिलाड़ी

सिद्धार्थ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सत्र के फाइनल में 20 रन देकर चार विकेट झटके थे और बड़ौदा के खिलाफ टीम को मिली सात विकेट से जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

Siddharth Manimaran- India TV Hindi Image Source : INSTA- @SIDDHARTH.MANIMARAN Siddharth Manimaran

नई दिल्ली| तमिलनाडु के स्पिनर एम सिद्धार्थ का कहना है कि वह इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में सीखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

सिद्धार्थ को दिल्ली ने इस साल आईपीएल नीलामी में खरीदा था। सिद्धार्थ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सत्र के फाइनल में 20 रन देकर चार विकेट झटके थे और बड़ौदा के खिलाफ टीम को मिली सात विकेट से जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

सिद्धार्थ ने कहा, "दिल्ली की टीम वाकई काफी अच्छी है। वह पिछले सत्र की उपविजेता है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। मेरे ख्याल से मेरे लिए ऐसे शीर्ष खिलाड़ियों से सीखना एक अच्छा अवसर है और मैं अय्यर तथा कोच पोंटिंग के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं।"

ये भी पढ़े - IPL 2021 के सीजन से पहले धोनी ने पुराने अंदाज में लगाए गगनचुम्बी छक्कें, सामने आया ये Video

यह पूछे जाने पर कि उन्हें यह कैसे पता चला कि दिल्ली ने उन्हें टीम में शामिल किया है। इस पर सिद्धार्थ ने कहा, "मुझे पता था कि मुझे नीलामी में खरीदा जाएगा लेकिन मैं बेचैन था इसलिए मैंने नीलामी नहीं देखी। उस दिन विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के बाद कुछ खिलाड़ी मेरे पास आए और उन्होंने मुझे बताया कि दिल्ली ने मुझे शामिल किया है।"

22 वर्षीय स्पिनर ने कहा, "मेरे जन्म के कुछ महीने बाद हम इंडोनेशिया चले गए क्योंकि वहां मेरे पापा काम करते थे। मेरे जीवन के शुरुआती नौ वर्ष मैंने इंडोनेशिया में गुजारे। मेरे पापा इंडोनेशिया टीम के लिए खेलते थे। यहां से मेरी क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी।"

ये भी पढ़े - IND vs ENG 1st T20I : मैच हारने के बाद छलका विराट कोहली का दर्द, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

सिद्धार्थ ने कहा, "जब मैंने खेलना शुरु किया तो मैं अच्छे से गेंदबाजी नहीं कर पाता था। लेकिन मेरे भाई भरत ने इसमें मेरी मदद की और मैं अपने परिवार को धन्यवाद देता हूं जिसने मेरा साथ दिया।"

Latest Cricket News