1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL क्रिकेट स्टार्स ही नहीं चीयरलीडर्स की भी होती है मोटी कमाई

IPL क्रिकेट स्टार्स ही नहीं चीयरलीडर्स की भी होती है मोटी कमाई

नई दिल्‍ली: IPL एक तरफ जहां ताबड़तोड़ खेल की वजह से लोगों को मैदान में खींचता है वहीं नामी गरामी स्टार खिलाड़ियों की एक झलक पाने की चाहत भी दर्शकों को खींच लाती है। लेकिन

kkr cheerleaders

1- शाहरुख़ ख़ान की KKR की चीयरलीडर्स काटती हैं सबसे ज़्यादा चांदी

शाहरुख अगर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं तो उनकी टीम KKR की चीयरलीडर्स भी IPL की सुपरस्टार्स हैं क्योंकि वे कमाई के मामले में नंबर 1 हैं। वेबसाइट ने बताया है कि IPL के मौजूदा संस्करण के लिए पुरानी टीमों ने चीयरलीडर्स की सैलरी में 10 फ़ीसद तक बढ़ा दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स को प्रति मैच सबसे ज़्यादा सैलरी मिलती है जो 12,000 रुपए होती है। KKR के मैच जीतने पर इन्हें बोनस भी मिलता है और मैच के बाद पार्टी या किसी इवेंट में शामिल होने पर भी इन्हें पैसा मिलता है जो लगभग मैच फ़ीस के बराबर होता है।

चूंकि KKR के मालिकों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान भी हैं इसलिए इस टीम के इवेंट या पार्टियां सबसे ज्यादा होती हैं। ऐसे में चीयरलीडर्स को सबसे ज्यादा इवेंट में शामिल होने का मौका मिलता है और ज़ाहिर है कमाई भी ज़्यादा होती है।

KKR के हर मैच के लिए फीस: 12000 रुपए
जीतने पर बोनस: 3000 रुपए
पार्टी या इवेंट में शामिल होने पर: 12000 रुपए

Latest Cricket News