इंडियन चीयरलीडर्स भी करती हैं परफॉर्म IPL में इंडियन चीयरलीडर्स भी परफॉर्म करती हैं। किंग्स इलेवन पंजाब, KKR और मुंबई इंडियंस के कुछ मैचों में इंडियन चीयरलीडर्स परफॉर्म करती हैं। इनके लिए प्रति मैच 6 हजार रुपए सैलरी होती है और जीतने पर बोनस मिलता है। पार्टी या इवेंट में इनकी मौजूदगी नहीं रहती।
सभी टीमों की अपनी चीयरलीडर्स का ग्रुप आईपीएल सीजन-9 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के पास अपनी-अपनी चीयरलीडर्स हैं। अलग अलग फ्रेंचाइजी अपने लेवल पर सैलरी सैलरी और इनके रहने, खाने-पीने आदि का इंतजाम करती हैं। कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से ही चीयरलीडर्स का ग्रुप उनसे जुड़ता है। अगर पुराने ग्रुप को फिर नए सीजन में टीम के साथ बनाए रखते हैं, तो उनकी सैलरी बढ़ाई जाती है।
Latest Cricket News