A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-8: इंडिया का त्योहार, इसलिए रहा यादगार

IPL-8: इंडिया का त्योहार, इसलिए रहा यादगार

रोमांच से भरपूर और कुछ खट्टी-मीठी यादों के साथ आईपीएल-8 अब अपनी अगली मंज़िल यानी प्लेऑफ की ओर बढ़ चला है। क्वालिफायर-1 में चेन्नई-मुंबई की भिड़ंत और एलिमिनेटर में बैंगलौर-राजस्थान की ज़ोरआज़माइश से पहले आइए जानते

क्यों बाकी आईपीएल से...- India TV Hindi
क्यों बाकी आईपीएल से अलग रहा IPL-8 का अब तक का सफर, जानिए

रोमांच से भरपूर और कुछ खट्टी-मीठी यादों के साथ आईपीएल-8 अब अपनी अगली मंज़िल यानी प्लेऑफ की ओर बढ़ चला है। क्वालिफायर-1 में चेन्नई-मुंबई की भिड़ंत और एलिमिनेटर में बैंगलौर-राजस्थान की ज़ोरआज़माइश से पहले आइए जानते हैं क्यों रहा यादगार इंडिया का त्योहार:  

डीविलियर्स का डंका

आईपीएल-8 के दूसरे पड़ाव से पहले अगर बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ़ खेली उनकी ताबड़तोड़ इनिंग को कौन भूला सकता है। इस मैच में दुनिया के नंबर-1 वनडे बैट्समैन डीविलियर्स ने 59 गेंदों पर 133 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में शुमार हो चुकी है। इसी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने भी 50 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोंके थे लेकिन डीविलियर्स के डंके के आगे कोहली के बल्ले का शोर भी धीमा पड़ गया था।

अगली स्लाइड में जानिए, टीम इंडिया के बूढ़े शेरों का आईपीएल में जलवा

Latest Cricket News