अनुभव का ‘बॉल’बाला
आईपीएल-8 ने टीम इंडिया के पुराने या यूं कहें अनुभवी दिग्गजों की वापसी की पिच भी बखूबी तैयार की। आशीष नेहरा हो, ज़हीर ख़ान या फिर हरभजन सिंह, इन तीनों खिलाड़ियों ने 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत की इबारत लिखने में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल-8 के ज़रिए एक बार फिर ये तीनों अपनी बॉल का बोलबाला दिखा चुके हैं। तीनों खिलाड़ियों में से सबसे ज़्यादा प्रॉमिसिंग दिखे 36 साल के तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा। नेहरा ने अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और कप्तान धोनी के लिए कई मैच जिताऊ बॉलिंग स्पेल भी फेंके और आईपीएल-8 में काफी लंबे समय तक सबसे ज़्यादा विकेटों के लिए ऑरेंज कैप भी इनके सिर पर सजी दिखाई दी। कुछ ऐसा ही जलवा बिखेरा अनुभवी हरभजन सिंह और ज़हीर ख़ान ने। दोनों अपनी टीमों के लिए काफी किफायती रहे और भज्जी तो किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ एक मैच में सिर्फ 24 गेंदों पर 64 रनों की डेयरिंग पारी भी खेल चुके हैं।
अगली स्लाइड में जानिए, कैसे बना आईपीएल-8 बुरे अनुभवों का त्योहार
Latest Cricket News