A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इराक ने गेल-डिविलियर्स को पछाड़ा, महज 21 गेंदों में ठोक दिया शतक

इराक ने गेल-डिविलियर्स को पछाड़ा, महज 21 गेंदों में ठोक दिया शतक

दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दे कि यह रिकॉर्ड भी एक वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने ही तोडा है। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 21 गेंदों में शतक जड़ दिया।

iraq gayle- India TV Hindi
iraq gayle

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दे कि यह रिकॉर्ड भी एक वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने ही तोडा है। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 21 गेंदों में शतक जड़ दिया।

23 साल के इराक थॉमस ने यह उपलब्धि टोबैगो क्रिकेट एसोसिशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में हासिल की है। यह मुकाबला स्क्रेबारह और स्पेसाइड्स के बीच खेला गया। स्पेसाइड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 152 रन की चुनौती खड़ी की। जवाब में स्क्रेबारह की ओर से खेलते हुए इराक थॉमस ने 31 गेंदों में 131 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

देखें:

IPL: रन देने के मामले में ये हैं 10 कंजूस गेंदबाज़

IPL: ये हैं अब तक की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां

IPL: ये हैं 10 बल्लेबाज जिनके बल्ले से निकल रहे हैं रन

थॉमस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में ही सेंचुरी ठोक दी और अपने ही देश के क्रिस गेल को काफी पीछे छोड़ दिया। क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे के खिलाफ 30 गेंदों में शतक बनाया था।

131 रन की पारी में इराक ने 15 गगनचुंबी छक्के उड़ाए। इसके साथ ही उन्होंने पांच चौके भी जड़े, जबकि गेल ने अपनी रिकॉर्ड 175 रन की पारी में 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे। मैच के बाद थॉमस ने कहा, 'मैं अपनी पहली टी-20 सेंचुरी लगाकर खुश हूं। इस छोटे फॉर्मेट में सेंचुरी बनाकर मुझे वाकई बहुत खुशी हो रही है।'

टी-20 के इंटरनेशनल लेवल पर सबसे तेज सेंचुरी के मामले में दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड लेवी (45 गेंद) हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में इतिहास रचा था। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ही फाफ डु प्लेसिस (46 गेंद) का नाम दर्ज है। डु प्लेसिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में धमाल मचाया था। तीसरे नंबर पर क्रिस गेल (47 गेंद) हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टी-20, 2016 में रिकॉर्ड बनाया था। चौथे स्‍थान पर ऑस्‍ट्रेलिया के एरॉन फिंच (47) हैं।

Latest Cricket News