1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टीम में हो सकती है कामरान अकमल की वापसी

पाकिस्तानी टीम में हो सकती है कामरान अकमल की वापसी

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल की लगभग ढाई साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार कामरान ने रविवार को मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक से मुलाकात की।

Kamran Akmal | Getty Images- India TV Hindi
Kamran Akmal | Getty Images

कराची: घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल की लगभग ढाई साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार कामरान ने रविवार को मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक से मुलाकात की।

चयनकर्ताओं ने उनकी फिटनेस के बारे में पता किया। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से आखिरी बार अप्रैल 2014 में खेलने वाले कामरान की जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कामरान हाल के अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए मुख्य चयनकर्ता से मिले थे।

इन्हें भी पढ़ें:

कामरान ने अपने बयान में क्रिकेट बोर्ड के मुख्य संरक्षक और देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से न्याय की मांग की थी और पाकिस्तान की तरफ से फिर से खेलने का मौका सुनिश्चित करने करने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक, कामरान ने मुख्य चयनकर्ता से अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था और उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

Latest Cricket News