1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन-इंज़माम के बाद अब पाकिस्तान ने की आज़म की तुलना कोहली से

सचिन-इंज़माम के बाद अब पाकिस्तान ने की आज़म की तुलना कोहली से

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2016 02:32 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 02:32 pm IST

पाकिस्तान के कोच मिकी ऑर्थर ने युवा बल्लेबाज़ बाबर आज़म की तुलना विराट कोहली से की है और कहा है कि वह (बाबर) उन्हें युवा कोहली की याद दिलाता है। बाबर ने अभी सिर्फ

Azam babar, Virat Kohli- India TV Hindi
Azam babar, Virat Kohli

पाकिस्तान के कोच मिकी ऑर्थर ने युवा बल्लेबाज़ बाबर आज़म की तुलना विराट कोहली से की है और कहा है कि वह (बाबर) उन्हें युवा कोहली की याद दिलाता है। 

बाबर ने अभी सिर्फ तीन टेस्ट मैच ही खेले हैं। इस हफ्ते वह हेमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 10 रन से सेंचुरी बनाने से रह गए थे। उन्होंने अविजित 90 रन बनाए थे। बार ने 18 वनडे में लगातार तीन सेंचुरी लगाईं हैं जो इस साल वेस्ट इंडीज़ के विरुद्ध थी।

ऑर्थर ने कहा कि आज़म युवा है जो आगे चलकर अद्भुत बल्लेबाज़ बनेगा। 

पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ खेलने जा रहा है।

उन्होंने कहा, "मैं यहां तक कहूंगा कि वह विराट कोहली की ही तरह अच्छा बल्लेबाज़ है। मैं जानता हूं कि ये तारीफ़ ज़रा ज्यादा है लेकिन वह इस काबिल है।"

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टीम में कोई बदलाव नही किया है। ऑस्ट्रेलिया हाल ही में न्यूज़ीलैंड से सिरीज़ 2-0 से हारा है। वह साउथ अफ्रीका से से 2-1 से हारा है। ऑर्थर की कोचिंग में पाकिस्तान पहली बार ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

ऑर्थर ने कहा कि पाकिस्तान सिरीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। 

पाकिस्तान का पहला टेस्ट 15 दिसंबर को ब्रिस्बेन में शुरु होगा जो दिन-रात में खेला जाएगा। बाक़ी दो टेस्ट मलबर्न ( 26-30 दिसंबर) और सिडनी (3-7 जनवरी) में हैं। इसके अलावा 5 वनडे भी हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।