A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कार्लोस ब्रैथवेट: जानें वेस्ट इंडीज़ के मैच विनर के बारे में 6 रोचक बातें

कार्लोस ब्रैथवेट: जानें वेस्ट इंडीज़ के मैच विनर के बारे में 6 रोचक बातें

टी20 विश्व कप के अंतिम ओवर ओवर की चार बालों के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक सितारा चमका है जिसका नाम है कार्लोस ब्रैथवेट। इसके पहले कार्लोस एक तरह की गुनामी की ज़िंदगी जी

carlos brathwaite- India TV Hindi
carlos brathwaite

टी20 विश्व कप के अंतिम ओवर ओवर की चार बालों के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक सितारा चमका है जिसका नाम है कार्लोस ब्रैथवेट। इसके पहले कार्लोस एक तरह की गुनामी की ज़िंदगी जी रहे थे लेकिन उन चार बॉल पर चार छक्कों ने उनकी ज़िंदगी में चार चांद लगा दिए। डेहली डेयरडेविल्स IPL के 9वें संस्करण के लिए कई मंहगें खिलाड़ी ख़रीदे हैं और ऑलराउंडर कार्लोस इनमें एक हैं। कार्लोस की बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये थी लेकिन उन्हें ख़रीदा गया चार करौड़ दो लाख रुपये में।

कार्लोस को ख़रीदने के लिए कोलकता नाइट राइडर्स और डेयरडेविल्स में होड़ थी और बाज़ी मार ली दिल्ली ने। वैसे कार्लोस के पास अंतरराषट्रीय स्तर पर कोई ख़ास अनुभव नही है। उन्होंने 2011 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टी20 की शुरुआत की थी। उन्होंने तीन ओवर डाले थे और 25 रन देकर एक विकेट लिया था। बांग्लादेश ये मैच तीन विकेट से जीत गई थी।

ब्रैथवेट आज स्टार हैं और स्टारडम का मतलब है प्रेशर क्योंकि अब उनसे उम्मीदें भी बहुत हैं। डेयरडेविल्स IPL में अब तक कुछ ख़ास नहीं कर पाई है लेकिन ब्रैथवेट की तूफ़ानी बैटिंग के बाद निश्चय ही इस बार उनकी उम्मीदें सांतवें आसमान पर होंगी।

बहरहाल, आइये जानते हैं ब्रैथवेट से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

Latest Cricket News