A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कार्लोस ब्रैथवेट: जानें वेस्ट इंडीज़ के मैच विनर के बारे में 6 रोचक बातें

कार्लोस ब्रैथवेट: जानें वेस्ट इंडीज़ के मैच विनर के बारे में 6 रोचक बातें

टी20 विश्व कप के अंतिम ओवर ओवर की चार बालों के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक सितारा चमका है जिसका नाम है कार्लोस ब्रैथवेट। इसके पहले कार्लोस एक तरह की गुनामी की ज़िंदगी जी

marlon samuels and carlos brathwaite

2 द्रविड़ और पीटरसन रहे हैं आदर्श

कार्लोस बहुत लंबे चौड़े शख़्स हैं। इस लंबाई का उन्हें गेंदबाज़ों की धुनाई लगाने में भी फ़ायदा होता है। उनके क़दबुत को देखकर कोई भी सोच सकता है कि वह वेस्ट इंडीज़ के लंबे चौड़े बल्लेबाज़ों की तरह ही लंबे-लंबे हिट लगाने वाले बल्लेबाज़ बनना चाहेंगे लेकिन आपको हैरानी होगी कि शुरुआत में उनका आदर्श एक ऐसा बल्लेबाज़ था जो बहुत धीमा खेलता था।

"मज़े की बात ये है कि जब मैं बड़ा हो रहा था तब मैं तीन नंबर पर बैटिंग करता था और बहुत रक्षात्मक खेलता था मैं ज़्यादा से ज़्यादा बॉल खेलता था और राहुल द्रविड़ मेरे आदर्श हुआ करते थे।"

लेकिन ज्यों ज्यों ब्रैथवेट बड़े होते गए उनकी स्टाइल और टैकनीक बदलती गई। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ केविन पीटरसन भी उनके आदर्श रहे हैं।

कार्लोस का कहाना है कि जिस तरह पीटरसन बैटिंग करते थे और बॉलरों पर दबदबा बनाते थे, उसका आधा भी अगर मैं कर पाऊं तो मुझे ख़ुशी होगी।

Latest Cricket News