भारत ने दूसरे एकदिवसीय में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 45 ओवर में 200 रन बनाए और उसके सभी बल्लबाज़ आउट हो गए। बांगलादेश को वर्षा से प्रभावित मैट मे 47 ओवर में 201 रन बनाने हैं। बाग्लादेश की तरफ से एक बार फिर मुस्ताफिजुर रहमान ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट लिए।
दूसरे एकदिवसीय मैच की बात करें तो दबाव भारतीय टीम पर अपनी साख बचाने का होगा। एक और हार के साथ भारतीय टीम श्रृंखला से हाथ धो बैठेगी।
वहीं, बांग्लादेश के पास चुनौती चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के लिए क्वालीफाई करने की है। चैम्पियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने के लिए बांग्लादेश को 30 सितंबर तक शीर्ष-आठ में बने रहने की जरूरत है और इसके लिए उसे कम से कम दो जीत और चाहिए। पहले मैच में मिली जीत के बाद बांग्लादेश विश्व रैंकिंग में वेस्टइंडीज से ऊपर सातवें पायदान पर पहुंच गया है और उसके 91 अंक हो गए हैं।
ये भी पढ़ें - क्या रायडू का विकेट धोनी ने लिया?
भारत की ओर से केवल रविचंद्रन अश्विन ही प्रभावशाली गेंदबाजी करते दिखे और तीन विकेट भी हासिल किए। वहीं, बल्लेबाजी में भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई।
बहरहाल, दूसरे मैच में भारत की ओर से विराट कोहली पर फॉर्म में वापसी का दबाव होगा। उन्होंने अपने पिछले तीन एकदिवसीय मैचों में कुल चार रन ही बनाए हैं। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे और पहले मैच में अच्छी शुरुआत के बाद पारी को दूर तक ले जाने में नाकाम रहे सुरेश रैना के कंधों पर भी दारोमदार होगा।
टीम:
बांग्लादेश टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (उपकप्तान), शब्बीर रहमान, नासिर हुसैन, तस्किन अहमद, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, लिटन दास।
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, शर्मा, धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी, अक्षर पटेल।
यहां हम आपको दे रहे हैं लाइव अपडेट
Latest Cricket News