मनोज तिवारी को घुटने में लगी चोट, बंगाल के शिविर का हिस्सा नहीं बन सकेंगे
मनोज तिवारी को घुटने में लगी चोट, बंगाल के शिविर का हिस्सा नहीं बन सकेंगे
Bhasha
Published : Jan 28, 2021 10:50 pm IST, Updated : Jan 28, 2021 10:50 pm IST
बंगाल ने गुरूवार को शिविर के लिये 32 खिलाड़ियों का चयन किया जो बल्लेबाज सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख में होगा।
Image Source : GETTY IMAGESManoj Tiwary suffers knee injury, will not be a part of Bengal camp
कोलकाता। बंगाल के सीनियर बल्लेबाज मनोज तिवारी को घुटने में चोट लग गयी है जिससे वह शुक्रवार से साल्टलेक में शुरू होने वाले टीम के शिविर में भाग नहीं ले पायेंगे।
बंगाल ने गुरूवार को शिविर के लिये 32 खिलाड़ियों का चयन किया जो बल्लेबाज सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख में होगा। संयुक्त सचिव देबब्रत दास ने बयान में कहा, ‘‘मनोज को चोट लगी है और वह अब शिविर में हिस्सा नहीं लेंगे।