1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : टीम इंडिया ने पास किया पहला COVID-19 टेस्ट, परिवार साथ रखने की मिली मंजूरी

IND v ENG : टीम इंडिया ने पास किया पहला COVID-19 टेस्ट, परिवार साथ रखने की मिली मंजूरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2021 10:31 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 10:31 pm IST

भारतीय क्रिकेटरों का गुरुवार को आरटी पीसीआर का पहला परीक्षण नेगेटिव रहा है।

IND v ENG : टीम इंडिया ने पास...- India TV Hindi
IND v ENG : टीम इंडिया ने पास किया पहला COVID-19 टेस्ट, परिवार साथ रखने की मिली मंजूरी Image Source : GETTY

चेन्नई। भारतीय क्रिकेटरों का गुरुवार को आरटी पीसीआर का पहला परीक्षण नेगेटिव रहा और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दो फरवरी से अभ्यास शुरू करने के लिये अभी दो और परीक्षणों से गुजरना होगा। चार मैचों की सीरीज पांच फरवरी से शुरू होगी।

घर खरीदने के लिए कन्फ्यूज पंत ने फैन्स से पूछा सवाल तो फिर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

पूरी भारतीय टीम पहले ही चेन्नई पहुंच चुकी है और दोनों टीमें लीला पैलेस होटल में ठहरी हुई हैं। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) आईपीएल बायो बबल की तरह ही है। हमारे खिलाड़ियों का एक आरटी पीसीआर परीक्षण हो चुका है और अभ्यास शुरू करने से पहले अभी दो परीक्षण और होने हैं। अभी खिलाड़ी अपने कमरों में ही रहेंगे।’’

कोहली और रहाणे की कप्तानी में क्या है बड़ा अंतर, गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा

खिलाड़ियों को अनुकूलन विशेषज्ञ निक वेब और सोनम देसाई की देखरेख में अपने कमरों में व्यायाम करके यह समय बिताना होगा। इसके अलावा बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार साथ रखने की अनुमति दे दी है क्योंकि कड़े पृथकवास के दौरान उन्हें बेहद एकांत में रहना पड़ सकता है। उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और आलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने परिवारों के साथ पहुंचे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल