MS Dhoni ने आईपीएल 2021 की शुरू की तैयारी, खिताब जीतने पर होगी नजरें
MS Dhoni ने आईपीएल 2021 की शुरू की तैयारी, खिताब जीतने पर होगी नजरें
Bhasha
Published : Mar 09, 2021 11:53 pm IST, Updated : Mar 09, 2021 11:53 pm IST
कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए नेट अभ्यास शुरू कर दिया।
Image Source : TWITTER/ CHENNAI SUPER KINGSMS Dhoni prepares for IPL 2021, eyes on winning title
चेन्नई। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए नेट अभ्यास शुरू कर दिया। इससे पहले खिलाड़ियों को नियमों के तहत पृथकवास में रहना पड़ा और आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आने के बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया। टीम की सोमवार को शुरू हुई शिविर में करिश्माई कप्तान धोनी के अलावा अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडु, रुतुराज गायकवाड और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने नेट अभ्यास किया।
शिविर में नये गेंदबाज हरिशंकर रेड्डी भी शामिल है। टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने कहा, ‘‘ सीएसके खिलाड़ियों ने अपना पृथकवास पूरा करने के बाद कल अभ्यास शुरू किया है। धीरे-धीरे कुछ अन्य खिलाड़ी भी पृथकवास अवधि को पूरा कर टीम के साथ जुड़ेंगे।’’