NZ vs PAK : पाकिस्तान बल्लेबाज पर थ्रो फेंकने की वजह से काइल जैमीसन पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
NZ vs PAK : पाकिस्तान बल्लेबाज पर थ्रो फेंकने की वजह से काइल जैमीसन पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
IANS
Published : Dec 29, 2020 10:37 pm IST, Updated : Dec 29, 2020 10:37 pm IST
घटना उस समय की है जब सोमवार को पाकिस्तान की पहली पारी के 75वें ओवर के दौरान जैमीसन गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपनी ही गेंद पर अशरफ की तरफ थ्रो फेंका।
Image Source : GETTY IMAGESNZ vs PAK: ICC fined Kyle Jamieson for throwing a throw at Pakistan batsman
माउंट माउंगानुई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन पर मंगलवार को मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है। जैमीसन पर यह जुर्माना यहां बे-ओवल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज फहीम अशरफ की दिशा में गेंद फेंकने के लिए लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि जैमीसन को आईसीसी की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.9 का दोषी पाया गया। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है, जोकि 24 महीने के अंदर उनका पहला अपराध था।
घटना उस समय की है जब सोमवार को पाकिस्तान की पहली पारी के 75वें ओवर के दौरान जैमीसन गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपनी ही गेंद पर अशरफ की तरफ थ्रो फेंका।
मेजबान न्यूजीलैंड की टीम यहां बे-ओवल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने से सात विकेट दूर है जबकि पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए अभी भी 302 रन बनाने हैं।