1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. On This Day: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के 13 साल रहे बेमिसाल

On This Day: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के 13 साल रहे बेमिसाल

इन 13 सालों में विराट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है।

<p>On This Day: Virat Kohli Completes 13 Years in...- India TV Hindi
Image Source : GETTY On This Day: Virat Kohli Completes 13 Years in International Cricket

आज का दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए काफी खास है। आज यानी 18 अगस्त 2021 को विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखे हुए 13 साल पूरे हो चुके हैं। बीसीसीआई ने आज इस खास अवसर पर भारतीय कप्तान को बधाई दी है।

कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ दमबुल्ला में डेब्यू मैच खेला था। अंडर-19 विश्व कप में लाजवाब प्रदर्शन के दम पर उनको आईपीएल के पहले सीजन में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से खेलने के लिए मौका मिला। आज तक वे इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते और अब इस टीम का नेतृत्व भी करते हैं।

बीसीसीआई ने उनके लिए खास ट्वीट किया है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा, “आज ही के दिन साल 2008 में, विराट कोहली ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 13 सालों के बाद, 438 अंतरराष्ट्रीय मैच और 22937 रनों के साथ भारतीय कप्तान दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर्स में शुमार हैं।”

इन 13 सालों में विराट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। इस बेहतरीन बल्लेबाज के नाम 43 वनडे सेंचुरी हैं और वे वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर (49) से पीछे हैं। इतना ही नहीं कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10000 वनडे रन बना लिए थे। उनके नाम 59.07 की एवरेज के साथ 12169 रन हैं।

32 वर्षीय कोहली इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा सात दोहरे शतक जड़े हैं। कोहली ने 94 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने 51.41 की एवरेज से 7609 रन बनाए हैं।

‘हम लड़ाई से नहीं डरते, भारतीय हमें धक्का देंगे तो हम भी जवाब देंगे’

टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भी, कोहली ने गेंदबाजों को काफी परेशान किया है। भारतीय कप्तान इकलौते बल्लेबाज हैं जिनके नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 3000 से ज्यादा रन हैं। उन्होंने 52.65 की एवरेज से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3159 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News