1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ‘हम लड़ाई से नहीं डरते, भारतीय हमें धक्का देंगे तो हम भी जवाब देंगे’

‘हम लड़ाई से नहीं डरते, भारतीय हमें धक्का देंगे तो हम भी जवाब देंगे’

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2021 01:41 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 01:41 pm IST

सिल्वरवुड ने कहा, "एक चीज यह कि हम लोग थोड़ा भी लड़ाई से डरते नहीं है। अगर वे हमें धक्का देंगे तो हम भी जवाब देंगे। हम नतीजे से निराश है लेकिन यह एक अच्छा टेस्ट था।"

chris silverwood says england does not fear of fighting- India TV Hindi
chris silverwood says england does not fear of fighting Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मुकाबला कई कारणों की वजह से यादगार रहा लेकिन इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुछ नोंक-झोंक भी हुई। इस मामले को लेकर अब इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे लड़ाई से डरते नहीं है और अगर भारत उन्हें गिराने की कोशिश करेगा तो वे भी इसका जवाब देंगे।

सिल्वरवुड ने कहा, "एक चीज यह कि हम लोग थोड़ा भी लड़ाई से डरते नहीं है। अगर वे हमें धक्का देंगे तो हम भी जवाब देंगे। हम नतीजे से निराश है लेकिन यह एक अच्छा टेस्ट था। यहां कुछ मतभेद भी हुए। मेरे ख्याल से यह अच्छा है। खिलाड़ी आपस में भिड़े और मैंने आनंद लिया।"

यह सब उस समय शुरू हुआ जब खेल के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन को बाउंसर डालनी शुरू की। लेकिन यह एंडरसन को पसंद नहीं आया और वापस लौटते वक्त उन्हें बुमराह से कुछ कहते देखा गया।

यह यहां खत्म नहीं हुआ और जब अगले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने एंडरसन को जवाब देने का फैसला किया।

 Tokyo Olympics: निलंबन के बाद विनेश से हुई PM मोदी की बातचीत, जानिए क्या दिया सुझाव

सिल्वरवुड ने कहा, "अगर हम दोबारा इस स्थिति में पहुंचते हैं तो हमें प्लान ए की जल्द जरूरत होगी। मुझे आक्रमक रूख से ऐतराज नहीं है और आपको भारत को श्रेय देना होगा लेकिन साथ ही हमें अपनी रणनीति पर भी गौर करना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल