1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK v SA : जानिए कौन हैं पाकिस्तान को जीत दिलाने वाले 34 साल के स्पिनर नौमान अली

PAK v SA : जानिए कौन हैं पाकिस्तान को जीत दिलाने वाले 34 साल के स्पिनर नौमान अली

पाकिस्तान ने कराची में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराते हुए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

<p>PAK v SA : जानिए कौन हैं...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/PAKISTAN CRICKET PAK v SA : जानिए कौन हैं पाकिस्तान को जीत दिलाने वाले 34 साल के स्पिनर नौमान अली

पाकिस्तान ने कराची में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराते हुए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 245 रन पर ऑल आउट हो गई जिसके बाद पाकिस्तान को 88 रन का लक्ष्य मिला जिसे मेजबान टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की इस जीत के सबसे बड़े हीरो स्पिनर नौमान अली रहे जिन्होंने महज 35 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस तरह नौमान अली ने टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेते हुए कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। नौमान पाकिस्तान के 12वें गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। यही नहीं, नौमान टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के चौथे स्पिनर और पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं।

नौमान अली (34 वर्ष और 114 दिन) साल 1949 के बाद पुरुष टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और बीते 87 साल में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज स्पिनर भी हैं।

IND VS ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में ये दो अंपायर करेंगे डेब्यू, नाम आए सामने

नौमान को भले ही पाकिस्तान टीम में 34 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला हो लेकिन वह 2006 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 24 फरवरी 2006 को हैदराबाद हॉक्स की तरफ से T20 डेब्यू किया था।

इसके अगले ही साल नौमान को जनवरी में हैदराबाद की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौका मिला और अब तक वह 80 फर्स्ट क्लास मैच और 81 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। यही नहीं, नौमान 41 T20 मैचों में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। नौमान पाकिस्तान सुपर लीग के 2019 सीजन में मुल्तान सुल्तान की ओर से खेल चुके हैं।

On This Day : 15 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ पठान ने किया ऐसा जो बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', देखें Video

Latest Cricket News