1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने पहली पारी में वेस्टइंडीज के सामने रखा 393 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने पहली पारी में वेस्टइंडीज के सामने रखा 393 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी में 393 रनों का स्कोर खड़ा किया है। जिसमें अजहर अली ने 105 और कप्तान मिस्बाह उल-हक ने 99 रनों की शानदार पारियां खेली।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

ब्रिजटाउन: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी में 393 रनों का स्कोर खड़ा किया है। जिसमें अजहर अली ने 105 और कप्तान मिस्बाह उल-हक ने 99 रनों की शानदार पारियां खेली। केनसिंग्टन ओवल मैदान पर इस मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं। वह अब भी पाकिस्तान की पहली पारी के आधार पर 41 रन पीछे है। क्रैग ब्रैथवेट 8 रन पर और शिमरोन हेटमायर 22 पर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों के बीच 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। IPL 2017: दिल्ली ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ़ की उम्मीद बरक़रार
 

पाकिस्तान की पहली पारी समाप्त होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज का तीसरे दिन एकमात्र विकेट मोहम्मद अब्बास ने लिया। अब्बास की गेंद पर केरन पावेल विकेट के पीछे सरफराज अहमद के हाथों लपके गए। पावेल के आउट होने के बाद हेटमायर और ब्रैथवेट कोई और विकेट गंवाए बिना टीम को स्टम्प्स तक 40 के स्कोर तक ले गए। इससे पहले, अपने दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 172 रनों से आगे खेलने उतरी पाकिस्तान ने तीसरे दिन अपने खाते में 221 रन जोड़े। दूसरे दिन नाबाद रहे अली और मिस्बाह ने चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर टीम को 259 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर देवेंद्र बिशू ने शेन डॉवरिच के हाथों अली को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। 

इस मैच में अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाने वाले अली ने 278 गेंदों का सामना कर नौ चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद मिस्बाह के साथ असद शफीक (15) ने 57 रन जोड़कर टीम को 300 के पार पहुंचाया। मिस्बाह अपने शतक से मात्र एक रन दूर थे, लेकिन जेसन होल्डर की गेंद पर वह शाई के हाथों 99 के स्कोर पर लपके गए। मिस्बाह सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 99 रन पर नाबाद रहे थे। लगातार दो टेस्ट में 99 रन बनाकर मिस्बाह शतक से चूक गए।

मिस्बाह ने 201 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के लगाए। वह जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 316 था। इसके बाद शेनन गेब्रिएल ने तीन और होल्डर ने दो और विकेट लेकर पाकिस्तान के बाकी बचे पांच गेंदबाजों को भी पवेलियन भेजा और 393 के स्कोर पर टीम की पहली पारी समाप्त हो गई। वेस्टइंडीज के लिए गेब्रिएल ने चार विकेट लिए, वहीं होल्डर और बिशू को तीन-तीन सफलताएं मिलीं।

Latest Cricket News