दिल्ली: दिल्ली ने आज यहां हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने 186 का लक्ष्य चार विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए एंडरसन ने शानदार नाबाग 41 रन बनाए। उनके अलावा नायर (39), पंत (34), अय्यर (33) ने भी अच्छा योगदान किया।
दिल्ली डेयरडेविल्स: संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, करुण नायर (कप्तान), मैथ्यूज़, रिषभ पंत, क्रिस मॉरिस, कोरे एंडरसन, जे. यादव, कसिगो रबाडा, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, मोइजेज़ हेनरिख़, युवराज सिंह, हूडा, नमन ओझा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद ख़ान, कौल, मोहम्मद सिराज।
लाइव अपडेट्स:
- दिल्ली 189/4 (19.1 ओवर), एंडरसन नाबाद 41, क्रिस मॉरिस नाबाद 15
- अय्यर आउट, भुवनेश्वर ने कैच करवाया, 25 बॉल पर 33 रन बनाए. दिल्ली 148/4 (16 ओवर)
- दिल्ली 14 ओवर के बाद 137/3, अय्यर 26 , एंडरसन 11
- पंत आउट, सिराज ने किया बोल्ड, 34 रन बनाए
- दिल्ली 10 ओवर के बाद 92/2, अय्यर 6, पंत 24
- दिल्ली 9 ओवर के बाद 80/2, अय्यर 1, पंत 15
- श्रेयस अय्यर हैं नये बल्लेबाज़
- नायर आउट, कौल को मिला विकेट, 20 बॉल पर 39 रन बनाए
- दिल्ली 7 ओवर के बाद 70/1, नायर 38, पंत 7
- पिछले ओवर में हेनरिख की पिटाई के बाद वर्नर ने राशिद ख़ान को बालिंग पर लगाया
- दिल्ली 5 ओवर के बाद 46/1, करुण 21, रिषभ पंत 1
- सैमसन आउट, 19 बॉल पर 24 रन बनाए
- कुमार का किफ़ायती ओवर, सिर्फ 3 रन दिए. दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज को लगाया गया है.
- दिल्ली की पारी शुरु. सैमसन और करुण नायर कर रहे हैं पारी की शुरुआत. हैदराबाद के लिए बॉलिंग की शुरुआत कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार.
- युवराज सिंह का अर्ध शतक, हैदराबाद 185/3 (20 ओवर)
- हैदराबाद 15 ओवर के बाद 114/3, युवराज सिंह 19, हेनरिख 7
- विलियमसन आउट, शमी को मिली दूसरी सफलता, 24 बॉल पर 24 रन बनाए
- धवन आउट, मिश्रा ने कैच करवाया. 17 बॉल पर 28 रन बनाए
- हैदराबाद 8 ओवर के बाद 75/1, धवन 28, विलियमसन 13
- वार्नर आउट, शमी ने किया बोल्ड, 21 बॉल पर 30 रन बनाए.
- वार्नर ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं। जयंत यादव की बॉल पर रिव्रस स्वीप से मारा छक्का
- मैच शुरु, रबाडा डाल रहे हैं पहला ओवर. वार्नर और शिखर धवन हैं ओपनर्स
- आज के मैच में दिल्ली के कप्तान ज़हीर ख़ान नहीं खेल रहे हैं। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है। उनकी जगह करुण नायर कप्तानी कर रहे हैं।