दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिये पाकिस्तान टीम का 15 जनवरी को ऐलान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिये पाकिस्तान टीम का 15 जनवरी को ऐलान
Bhasha
Published : Jan 14, 2021 11:01 pm IST, Updated : Jan 14, 2021 11:01 pm IST
पाकिस्तान क्रिकेट के नये मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिये शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे।
Image Source : GETTYदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिये पाकिस्तान टीम का 15 जनवरी को ऐलान
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट के नये मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम 26 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिये शुक्रवार को शुरूआती 20 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे।
पहला टेस्ट 26 जनवरी से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट चार से आठ फरवरी तक रावलपिंडी में खेला जायेगा। इसके बाद लाहौर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे।
वसीम ने कहा कि टीम को एक हफ्ते बाद 16 खिलाड़ियों की कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम को अंतिम रूप देने से पहले कप्तान बाबर आजम, मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और प्रांतीय टीमों के मुख्य कोचों से सलाह मशविरा कर रहा हूं।’’