PAK v SA : पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता तीसरा T20I, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
PAK v SA : पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता तीसरा T20I, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
Bhasha
Published : Feb 14, 2021 11:26 pm IST, Updated : Feb 14, 2021 11:26 pm IST
पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ गेंद रहते चार विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
Image Source : CRICKET SOUTH AFRICA (@OFFICIALCSA)PAK v SA : पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता तीसरा T20I, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
लाहौर। पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे और अंतिम T20I मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ गेंद रहते चार विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान ने शनिवार को दूसरे T20I में 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद डेविड मिलर की नाबाद 85 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 164 रन बनाये। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर जीत हासिल की। उसके लिये मोहम्मद रिजवान ने 42 और कप्तान बाबर आजम ने 44 रन बनाये।
अंत में मोहम्मद नवाज ने 11 गेंद में दो चौके और एक छक्के से 18 रन और हसन अली ने सात गेंद में एक चौके और दो छक्के से नाबाद 20 रन बनाये। मोहम्मद नवाज को मैन आफ द मैच चुना गया जिन्होंने नाबाद 18 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किये।