A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने दी ICC,ACC में भारत के बहिष्कार की धमकी

पाकिस्तान ने दी ICC,ACC में भारत के बहिष्कार की धमकी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन शहरयार ख़ान ने धमकी दी है कि अगर भारत दिसंबर में द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेलता तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की प्रतियोगिता में भारत

पाकिस्तान ने दी भारत...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने दी भारत के बहिष्कार की धमकी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन शहरयार ख़ान ने धमकी दी है कि अगर भारत दिसंबर में द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेलता तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की प्रतियोगिता में भारत के सभी मैचों का बहिष्कार करेंगे। भारत और पाकिस्तान एक सहमति पत्र (MoU) के जरिये दिसंबर में सीरीज़ खेलने पर राज़ी हुए थे।

एक अंग्रेज़ी दैनिक के अनुसार शहरयार ने कहा कि "अभी कुछ तय नही है लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) अपने कहे से पीछा हटा तो हम ICC और ACC की प्रतियोगिताओं में भारत के सभी मैचों का बहिष्कार कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय बोर्ड के अध्यक्ष को अगस्त में एक पत्र लिखा गया था लेकिन उसका जवाब अभी तक नही मिला है।

"मैंने 28 अगस्त को पत्र लिखा था और मैं अभी भी जवाब का इंतज़ार कर रहा हूं। उन्हें (BCCI) बताना चाहिए कि वे खेलना चाहते हैं कि नहीं क्योंकि अगर वे कहते हैं कि उन्हें सरकार की मंज़ूरी नही मिली है इसलिए वे नहीं खेल सकते तो हमें समझौते के उल्लंघन के लिए भारतीय बोर्ड के ख़िलाफ़ हर स्तर पर कार्रवाई करने का हक़ है।"

शहरयार ने कहा, "मैं नही कह रहा कि ऐसा करने का हमने फ़ैसला कर ही लिया है या करेंगे लेकिन अगर दिसंबर में सीरीज़ नही होती है तो हमें मुनासिब कार्रवाई पर विचार करना होगा।" पाकिस्तान ने 2012 में वनडे सीरीज़ के लिए भारत का दौरा किया था। दोनों देश ICC या ACC की प्रतियोगिताओं में ही अमूमन एक दूसरे से खेलते हैं।

ये भी पढ़ें: BCCI से क्रिकेट सीरीज़ पर दो टूक जवाब मांगेंगे: शहरयार

Latest Cricket News