1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI से क्रिकेट सीरीज़ पर दो टूक जवाब मांगेंगे: शहरयार

BCCI से क्रिकेट सीरीज़ पर दो टूक जवाब मांगेंगे: शहरयार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2015 09:56 am IST,  Updated : Sep 23, 2015 09:56 am IST

लाहोर:  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन शहरयार ख़ान ने कहा कि अब वे भारत से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज़ खेलने का आग्रह नहीं करेंगे और BCCI से इस मामले में दो टूक जवाब मागेंगे। साल भर

BCCI से क्रिकेट सीरीज़ पर...- India TV Hindi
BCCI से क्रिकेट सीरीज़ पर दो टूक जवाब मांगेंगे: शहरयार

लाहोर:  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन शहरयार ख़ान ने कहा कि अब वे भारत से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज़ खेलने का आग्रह नहीं करेंगे और BCCI से इस मामले में दो टूक जवाब मागेंगे।

साल भर पहले PCB का चैयरमैन बनने के बाद से शहरयार ने कई बार BCCI से भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज़ फिर शुरु करने का आग्रह किया है लेकिन अब तक इनका कोई नतीजा नहीं निकला है।

शहरयार ने मंगलवार को कहा कि अब वे BCCI से जानना चाहेंगे कि वह संयुक्त अरब अमीरात में सीरीज़ खेलना चाहता है या नहीं। जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान बोर्ड अगली कार्वाई के बारे में सोचेगा।

एक समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान को आठ साल के दौरान छह सीरीज़ खेलनी थी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए ये सीरीज़ टलती ही गई है।

इस बीच शहरयार ने कहा कि वह BCCI के दिवंगत अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को श्रद्धांजलि देने भारत जाएंगे।

ये भी पढ़ें:डालमिया के निधन से और गहराया भारत-पाक क्रिकेट संकट

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल