मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि उनकी कप्तानी में निजी उपलब्धियों का महत्व काफी कम है। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘मैं टीम से एक चीज चाहता हूं कि वे टेस्ट मैचों में खुद को खुलकर जाहिर करें और निजी प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचें।’
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान ने कहा, ‘क्योंकि कई बार टेस्ट मैचों में आपको एक घंटा मिलता है जहां आप मैच छीन सकते हो और इसके बावजूद आप कोशिश करने के इच्छुक नहीं होते क्योंकि आप अपनी उपलब्धि के करीब होते हैं या इसी तरह की किसी और चीज के करीब। इस तरह की चीजों को हमने पूरी तरह से अपने सिस्टम से बाहर कर दिया है।’
पढ़ें:
उन्होंने कहा, ‘हम स्थिति को देखते हैं और खेलते हैं और यही कारण है कि हमें जीत की स्थिति में आने के ज्यादा मौके मिल रहे हैं।’ कोहली ने साथ ही कहा कि टीम का नजरिया बदला है और अब लक्ष्य सिर्फ मैच जीतना की नहीं बल्कि सीरीज जीतना भी होता है और यही कारण है कि वे लगातार 5 सीरीज जीत चुके हैं।
Latest Cricket News