नई दिल्ली: मैदान पर विराट कोहली की बल्लेबाजी को क्रीज पर दूसरे छोर से खड़े होकर देखने वाले वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के अपने कप्तान की मौजूदा फॉर्म से हैरान नहीं हैं।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गेल ने कहा, ‘हम सभी को पता है कि विराट शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने जो किया वह बिलकुल भी हैरानी भरा नहीं है। निश्चित तौर पर काफी कुछ आना बाकी है।’ कोहली ने पिछली 3 सीरीज में 3 दोहरे शतक जड़े हैं जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले 4 मैचों में 640 रन बना चुके हैं। गेल यूएसएल-डियाजियो के सड़क सुरक्षा अभियान के समर्थन के लिए दिल्ली आए हुए हैं।
पढ़ें:
- कैप्टन कोहली ने जड़ी साल की तीसरी डबल सेंचुरी, ब्रैडमैन भी पीछे
- नौवें नंबर पर बैटिंग करते हुए जयंत ने लगाई सेंचुरी, रचा इतिहास
- मुंबई टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने पूरी की विकेटों की सेंचुरी
गेल ने इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और शपथ ली कि वह कभी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। इस अभियान का समर्थन करते हुए गेल ने कहा कि भारत का उनके दिल में विशेष स्थान है और यहां के प्रशंसकों ने हमेशा उन्हें स्वीकार किया है।