A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं जैसा खेलता आया हूं वैसे ही खेला : विराट

मैं जैसा खेलता आया हूं वैसे ही खेला : विराट

मंगलवार रात राजकोट में खेले गए IPL10 के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात लायंस को 21 रनों से मात दे दी। विराट कोहली ने 64 और क्रिस गेल ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली। तो वही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का कहना है...

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

राजकोट: मंगलवार रात राजकोट में खेले गए IPL10 के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात लायंस को 21 रनों से मात दे दी। विराट कोहली ने 64 और क्रिस गेल ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली। तो वही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि हाल ही में कंधे की चोट से उबरने के बाद उन्हें लोगों ने अनेकों सुझाव दिए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने उसी अंदाज में बल्लेबाजी की, जैसे अब तक वह करते आए हैं।

यह भी पढ़े:

कोहली ने कहा, "मेरा कंधा ठीक है। जीत हासिल कर और दो अंक पाकर खुश हूं। लोगों ने मुझे एक-एक रन लेते हुए खेलने की सलाह दी थी, लेकिन मैं जैसा खेलता आया हूं, वैसा ही खेला। अपने खेलने के तरीके में बदलाव नहीं किया।"

कप्तान कोहली ने कहा, "गेल ने अवसर का बेहतरीन रूप से फायदा उठाया। उनकी बल्लेबाजी के कारण ही मैं इस तरह की पारी खेल पाया। मुझे लगता है कि हमने अपने तय किए गए लक्ष्य से 30 रन अधिक बनाए। पवन नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इन क्षमताओं पर अधिक लोग भरोसा नहीं करते। चहल ने बिना डरे अद्भुत प्रदर्शन किया। वह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करते हैं, जो उनकी काफी अच्छी बात है।"

Latest Cricket News