1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL10: 10 हजारी क्रिस गेल ने कहा, विश्व विजेता अब भी है जिंदा

IPL10: 10 हजारी क्रिस गेल ने कहा, विश्व विजेता अब भी है जिंदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 19, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 01:44 pm IST

मंगलवार रात को राजकोट में बेंगलोर और गुजरात के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गेल (77) और कप्तान विराट कोहली (64) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात लायंस को 21 रनों से मात दे दी।

chris gayle- India TV Hindi
chris gayle

राजकोट: मंगलवार रात को राजकोट में बेंगलोर और गुजरात के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने क्रिस गेल (77) और कप्तान विराट कोहली (64) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात लायंस को 21 रनों से मात दे दी। इसके साथ ही गेल ने टी-20 करियर में अपने 10 हजार रन भी पूरे किए। 

 

यह भी पढ़े:

इस मुकाम पर पहुँचने ते बाद दस हजारी बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि विश्व विजेता का नाम उन्हें अच्छा लगता है और यह विश्व विजेता अब भी जिंदा है। इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए गेल ने कहा, "मुझे विश्व विजेता का नाम अच्छा लगता है। वह वापस आया है और मैदान पर और भी बेहतर तरीके से उसने वापसी की है।" 

गेल ने कहा, "प्रशंसक गेल को खेलते देखना चाहते हैं। यह सब आपके विचारों पर आधारित है। दृढ़ संकल्प होना जरूरी है। 10 हजार रन पूरे करने का खास पल है। कई लोग मेरे और मेरे रुख के बारे में बात करते हैं। यहां तक कि शॉन पोलोक भी। आप हर पल सीखते हो। लोग अब भी गेल पर नजर बनाए हुए हैं। विश्व का विजेता अब भी मौजूद है और जिंदा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल